ब्रेकिंग:

इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ में नॉर्थ – ज़ोन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन

सांकेतिक चित्र

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU), नई दिल्ली के तत्वावधान में नॉर्थ-ज़ोन महिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025–26 की मेजबानी करने जा रही है। उद्घाटन समारोह बुधवार 10 दिसंबर 2025 को 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें उत्तर भारत की प्रमुख महिला एथलीटों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम में दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बबलू कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सैयद वसीम अख्तर, चांसलर एवं संस्थापक, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी करेंगे।

Check Also

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान प्रयाग जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : माघ मेला–2026 में मौनी अमावस्या स्नान पर्व …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com