
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / झाँसी : सर्किट हाउस झांसी मे रविवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं विस्तार को लेकर एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करना है, ताकि लोकतंत्र की मूल भावना और अधिक सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में घर-घर जाकर SIR गणना फार्म को भरवाया जाए।किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए, इसके लिए टीम स्तर पर समन्वय बढ़ाया जाए !मौर्य ने कहा कि विशेष अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु के नए युवाओं को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि— युवा मतदाता लोकतंत्र की शक्ति हैं, इसलिए अपने क्षेत्र में नए युवाओं के फॉर्म भरवाकर उन्हें वोटर सूची में अवश्य शामिल कराएं !

झांसी व दतिया मे उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। केशव प्रसाद मौर्य ने मध्य प्रदेश के दतिया स्थित सिद्धपीठ मां पीताम्भरा देवी के दर्शन किये, पूजा अर्चना करते हुये सर्वकल्याण की कामना की। प्रार्थना की, कि माँ पीतांबरा सभी के जीवन में समृद्धि एवं सुख-शांति प्रदान करें।इस दौरान भारी संख्या मे समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, सम्भ्रान्त लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, रामकिशोर साहू, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री जमुना कुशवाहा, मुकेश मिश्रा, एमएलसी रमा निरंजन, गौसेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, अशोक राजपूत, संजीव श्रृंगीऋषि आदि प्रबुद्व लोग, समाजसेवी मौजूद रहे। प्रदीप पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat