वॉशिंगटन : ब्राहमंड का रहस्य जानने के लिए वैज्ञानिक दिन-रात एक किए हुए हैं। कई बार संकेत मिले हैं कि हमारी दुनिया के अलावा भी एक दुनिया है जहां इंसान जैसी प्रजाति के लोग ही रहते हैं। सैन डिएगी में आसमान में लोगों को ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला कि वो सन्न रह गए। लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। वीडियो के मुताबिक एक चमकदार चीज आसमान में दिखाई दी जो तेजी से जमीन की तरफ गिरती हुई नजर आ रही है। तारों को टूटते हुए देखने की घटना तो आम है लेकिन इस बार चमकती हुई चीज आकार में काफी बड़ी नजर आ रही थी। तेजी से गिरने वाली चमकदार आकृति एकाएक आसमान में रुक जाती है।
इसके बाद जो हुआ वो तो और भी चैंकाने वाला था। आकृति कुछ सेकण्डों के लिए रुकती है लेकिन कुछ ही देर में वह दो भागों में विभाजित हो जाती है। इसे देखने के बाद देखने वालों की चीख निकल आती है। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स का नाम क्रिस विल्सन है और इन्हीं ने ही इसे यूट्यूब पर अपलोड किया है। एक लोकप्रिय चैनल ने इस वीडियो को प्रसारित किया और इससे संबंधित थ्योरिज को लेकर कई विशेषज्ञों से चर्चा की। जहां कई लोगों ने इसे उड़नतश्तरी की संभावना से इंकार नहीं किया। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जिस जगह यह चीज दिखाई दी थी वहीं नासा का एक केंद्र है, जहां ऐसा अक्सर दिखाई देता है। तो कुछ लोगों ने इसे सैन्य परिक्षण भी कहा है।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat