मुम्बई : बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज 63 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके साथ पूरा कपूर परिवार नजर आया। वैसे पत्नी श्रीदेवी की मौत के बाद ये बोनी का पहला बर्थडे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर बर्थडे की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में बोनी परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पापा बोनी को विश करते अर्जुन ने लिखा कि आपने एक फिल्म बनाई थी मिस्टर इंडिया जिसमें ये बेहद खूबसूरत लाइनें थीं। जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है। हर बुरे वक्त के बाद एक अच्छा वक्त आता है। हैप्पी बर्थडे पापा। भगवान आपको सारी खुशियां दे। आपके तीनों बच्चों और लिजेंड खुशी कपूर जो की आपकी फेवरेट है, सबकी तरफ से हैप्पी बर्थडे। इतना ही नहीं अर्जुन ने इस पोस्ट के जरिए श्रीदेवी को भी याद किया। हालांकि सीधे तौर पर उन्होंने कुछ नहीं लिखा लेकिन उन्होंने श्रीदेवी और बोनी कपूर की फिल्म मिस्टर इंडियाके जरिए उन्हें याद कर ही लिया। अर्जुन के अलावा बेटी अंशुला कपूर और छोटे भाई संजय कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए बोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat