शाहजहांपुरः कई बार धैर्य के अभाव के कारण छोटी सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले लेती है। ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर में सामने आया है। यहां छोटे से विवाद की वजह से एक व्यक्ति ने गर्भवती महिला की हत्या कर दी। मामला बरेली रेलवे स्टेशन के आगे जलियांवाला एक्सप्रेस का है। एक महिला अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के अंदर सिगरेट पीने को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने महिला को ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है जबकि मामला हत्या का है।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat