
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे पर 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत रेल कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार मुख्य सतर्कता आयुक्त के आदेशानुसार इस वर्ष 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक “सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर इस अभियान का शुभारंभ सोमवार 27 अक्टूबर को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा से हुआ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए साथ मिलकर कार्य करने तथा सभी कार्य सतर्क होकर सदैव ईमानदारी तथा सत्य निष्ठा से करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। अपर महाप्रबंधक के साथ वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी शिवेंद्र मोहन तथा उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों द्वारा बनाए चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार 28.10.2025 रेल कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए रेलवे सांस्कृतिक संगठन के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी । बुधवार 29.10.2025 को मुख्यालय के सभागार में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता सुश्री मनीषा चौधरी, आईपीएस, डीआईजी-एसीबी रहेंगी।
गुरुवार 30.10.2025 को रेल कर्मचारियों द्वारा काव्य पाठ की प्रस्तुति दी जाएगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat