
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आंवला : बुधबार आंवला विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की गौशाला में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कान्हा गौशाला में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

बुधवार गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर यह पर्व सभी गौशालाओं में विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गौवंश संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और सरकार इसके लिए वचनबद्ध है।
इस अवसर पर मंत्रोच्चारण के साथ गोवर्धन पूजा की। गौमाता की पूजा अर्चना कर और अपने हाथों से चारा खिलाकर आशीर्वाद लिया।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat