
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : इस वर्ष भारतीय रेलवे पर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। “स्वच्छता ही सेवा” अभियान “स्वच्छोत्सव” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शनिवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत, उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया।