ब्रेकिंग:

झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया एमएफ दीदी™️ का शुभारंभ, द वेल्थ कंपनी की सामाजिक पहल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, रांची : पैन्टोमैथ ग्रुप की एसेट मैनेजमेंट कंपनी, द वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (द वेल्थ कंपनी म्यूच्यूअल फण्ड) ने झारखंड की वित्तीय समावेशन यात्रा में एक नया अध्याय लिखते हुए अपनी अनूठी पहल एमएफ दीदी™️ रांची में शुरू की। इसका अनावरण झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने एक विशेष कार्यक्रम में किया।

देशभर में अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, मुंबई, पुणे, गुवाहाटी, कोच्चि, नागपुर और जयपुर जैसे शहरों में आयोजित वितरक सम्मेलनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, आज द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री मधु लुनावत ने रांची में कार्यक्रम को संबोधित किया।

एमएफ दीदी™️ भारत की पहली पूर्णत: प्रायोजित पहल है, जिसे द वेल्थ कंपनी ने महिलाओं को प्रशिक्षित, प्रमाणित और सशक्त बनाने के लिए तैयार किया है ताकि वे टियर II और टियर III शहरों में म्यूचुअल फंड वितरक बन सकें। इस कार्यक्रम का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 5,000 महिलाओं को जोड़ना है, और अब तक यह 1,000 से अधिक महिलाओं तक पहुँच चुका है, जो अपने वार्षिक लक्ष्य से आगे है।

रांची के निवेशक सहभागिता पर बोलते हुए, सुश्री मधु लुनावत, संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने कहा: “रांची नये भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है — महत्वाकांक्षी, डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ और अनुशासित धन-सृजन में भाग लेने के लिए तैयार। ”

महिला निवेशक रांची में व्यक्तिगत एयूएम का लगभग एक-तिहाई हिस्सा रखती हैं, जो शहर की प्रगतिशील वित्तीय भूमिका को दर्शाता है।

द वेल्थ कंपनी की स्थापना सुश्री मधु लुनावत (सह-संस्थापक, पैन्टोमैथ ग्रुप) ने की। यह संस्था निवेश-प्रथम दर्शन को प्रतिबिंबित करती है, जो गहन शोध, ठोस परिश्रम और अनुशासित क्रियान्वयन पर आधारित है।

मुख्यालय : पैन्टोमैथ न्यूक्लियस हाउस, साकी विहार रोड, अंधेरी ईस्ट, मुंबई – 400 072
अधिक जानकारी हेतु कृपया देखें: www.wealthcompany.in

Loading...

Check Also

“बोल कफारा क्या होगा'” में सोनम बाजवा के प्रदर्शन की तारीफ करते नज़र आए रेमो डिसूज़ा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ का गाना ‘बोल कफारा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com