
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार 15 सितंबर को एन.सी.सी. ब्वॉयज कैडेट्स का एनरोलमेंट संपन्न हुआ।

इस दौरान मुख्य तौर पर 67 यूपी बटालियन एन.सी.सी, लखनऊ की तरफ से सूबेदार गिरमन थापा, हवलदार श्याम बाबू शुक्ला, सुभाष चंद्रा व विश्वविद्यालय से एसोसिएट एन.सी.सी. आधिकारी ले. (डॉ.) मनोज कुमार डडवाल व एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

इस दौरान कैडेट्स की शारीरिक लंबाई, 800 मीटर की दौड़ एवं लिखित परीक्षा भी कराई गई।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat