
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : भारतीय रेलवे ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 की सुविधा उपलब्ध कराई है। यात्री यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा, सफाई, कैटरिंग, स्टेशन सुविधाएँ, समय-सारणी, टिकटिंग आदि से संबंधित शिकायतें/सुझाव 139 पर कॉल या एसएमएस के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 139 का समन्वय रेलमदद पोर्टल से किया गया है। हेल्पलाइन सेवा हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यात्रियों को अपनी भाषा में सहायता प्राप्त करने में सुविधा होती है। यात्रा के दौरान चिकित्सा, पीएनआर की जानकारी, ट्रेन की स्थिति, रिफंड संबंधी जानकारियाँ, ट्रेन रद्द/विलंब आदि जैसी सेवाओं की जानकारी भी 139 नंबर पर कॉल करके प्राप्त की जा सकती है। यह सेवा भारत के सभी मोबाइल नेटवर्कों पर उपलब्ध है, चाहे वह स्मार्टफोन हो या बेसिक मोबाइल फोन। रेलमदद और हेल्पलाइन 139 के लाभ
•त्वरित और प्रभावी शिकायत समाधान प्रणाली।
•यात्रियों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता और निगरानी।
•यात्रियों के फीडबैक के आधार पर सेवाओं में सुधार।
•डिजिटल इंडिया मिशन के अनुरूप तकनीकी प्लेटफॉर्म का उपयोग।यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु रेल मदद एवं 139 हेल्पलाइन की जानकारी का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक रेल यात्रियों को रेलमदद एवं 139 हेल्पलाइन की जानकारी मिल सके । इसी दिशा मे कार्य करते हुए विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे RailMadad एवं हेल्पलाइन नंबर 139 की पहुँच अधिक यात्रियों तक सुनिश्चित की जा सके। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए निरंतर प्रयासरत है और रेलवे हेल्पलाइन 139 इसी सेवा भावना का प्रमाण है। यात्रियों से अपील है कि किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए इस नंबर का उपयोग करें और एक सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्राप्त करें।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat