ब्रेकिंग:

मां व बेटी ने अपने-अपने आशिकों से करवा दी घर के मुखिया सुभाष उपाध्याय की हत्या : उप्र पुलिस

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ/ मेरठ : मेरठ में पुलिस द्वारा किसान सुभाष हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया। मां और बेटी ने अपने – अपने प्रेमियों के साथ मिलकर सुभाष की हत्या कराई थी। सुभाष प्रेम-प्रसंग का विरोध करता था। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी समेत पांच को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर सुभाष की हत्या उसकी पत्नी कविता उपाध्याय और छोटी बेटी सोनम उपाध्याय ने अपने प्रेमियों के साथ मिल कर कराई थी। बेटी के प्रेमी विपिन ने दोस्त अजगर उर्फ शिवम के साथ गोली मारकर सुभाष की हत्या की थी।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मां-बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुभाष उपाध्याय की 23 जून की रात खेत से लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे आयुष उपाध्याय ने अज्ञात में हत्या का मामला दर्ज कराया था। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस, सर्विलांस टीम और स्वॉट टीम को लगाया गया था। हत्या में शामिल मृतक की पत्नी कविता, छोटी बेटी सोनम, पत्नी कविता के प्रेमी गुलजार निवासी सिसौला, सोनम के प्रेमी विपिन निवासी जवाहरनगर कंकरखेड़ा और विपिन के दोस्त अजगर उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया गया। अजगर के पास से हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा और बाइक भी बरामद की गई।

एसपी देहात ने बताया कि सुभाष उपाध्याय की पत्नी कविता और बेटी सोनम ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। जांच में सामने आया कि सुभाष की बड़ी बेटी डोली उपाध्ययाय ने कुछ महीने पहले अपनी मर्जी से अनुसूचित जाति के युवक से प्रेम विवाह किया था। अब छोटी बेटी सोनम भी जवाहरनगर निवासी अनुसूचित जाति के प्रेमी विपिन से शादी करना चाहती थी। पत्नी कविता की नजदीकी सिसौला के गुलजार से थी। इसकी जानकारी होने पर सुभाष विरोध करता था। इस बात पर उसका पत्नी और बेटी से निरंतर विवाद होता था।

पत्नी कविता और बेटी सोनम सुभाष को अपने रास्ते का रोड़ा मानने लगी थी। पत्नी और बेटी ने अपने-अपने प्रेमियों के सहयोग से सुभाष को रास्ते से हटाने की साजिश रची। कविता, सोनम व उनके प्रेमी गुलजार, विपिन एवं उसके साथी अजगर उर्फ शिवम ने हत्या की साजिश रची थी। सुभाष को गोली मारने के बाद विपिन ने फोन कर इसकी सूचना सोनम और उसकी मां कविता को दी। इसके बाद दोनों बाइक लेकर कंकरखेड़ा अपने घर चले गए। पिता की हत्या के बाद सोनम ने विपिन से कई बार बात की। विपिन ने फोन के बजाय चैट से मैसेज करने को कहा। सर्विलांस टीम ने सभी के मोबाइल चेक किए तो हत्याकांड से पहले से लेकर बाद तक की चैटिंग पुलिस को मिल गई। कविता का प्रेमी गुलजार भी 23 जून की रात घटनास्थल के पास ही था। उसे भी पूरे षडयंत्र के बारे में जानकारी थी। कॉल डिटेल और व्हाट्सएप की चैटिंग के जरिए पुलिस ने मां-बेटी समेत पांचों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

Loading...

Check Also

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर हुए उप्र संस्कृति विभाग के विभिन्न सस्थानों में पुष्पांजलि कार्यक्रम

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, महान राष्ट्रनायक एवं प्रखर विचारक …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com