ब्रेकिंग:

पमरे मुख्यालय सहित तीनों मंडलों में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के निर्देशन में एवं जबलपुर, भोपाल, कोटा तीनों मंडलों में मंडल रेल प्रबंधकों के मार्गदर्शन में शनिवार 21 जून 2025 को पूरे जोर शोर से 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।

महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ के लिए योग” (Yoga for One Earth, One Health) विषय पर अपने विचारों से मार्गदर्शन दिया।

अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक नीरज कुमार, प्रमुख मुख्य अभियंता आशुतोष, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता एकनाथ मोहकर, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार एवं मण्डल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित उप महाप्रबंधक अनुराग पाण्डेय और अन्य विभागाध्यक्षों एवं पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारीगण तथा रेल अधिकारियों ने योग अभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जबलपुर के योग प्रशिक्षक और सहयोगियों द्वारा योग आसन से होने वाले लाभ तथा महत्व बताते हुए योग अभ्यास कराया गया।

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय सहित तीनों मण्डलों एवं दोनों कारखानों के 30 से अधिक स्थानों पर योग दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। पमरे में संचालित रेलवे स्कूलों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों पर योग से संबंधित वीडियो क्लिपिंग, ऑडियो अनाउंसमेंट एवं जिंगल द्वारा पैसेंजर एवं कर्मचारियों को योग करने हेतु प्रेरित किया गया है। पूरे पश्चिम मध्य रेल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस डी पाटीदार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी / कल्याण द्वारा किया गया।

Loading...

Check Also

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय रेल का राष्ट्रव्यापी भव्य आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय रेल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com