ब्रेकिंग:

पर्यावरण संरक्षण की पहल के साथ भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान (IRITM), लखनऊ ने गुरुवार 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने परिसर में वृक्षारोपण कर इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस पहल का उद्देश्य परिसर को और अधिक हरित एवं समृद्ध बनाना है।
इस अवसर पर संजय त्रिपाठी, अपर महानिदेशक ने संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों के साथ मिलकर विविध प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। लगाए गए पौधों में सागौन, कचनार, नींबू, कदंब आदि प्रमुख थे, जिन्हें उनके पर्यावरणीय महत्व एवं स्थानीय जलवायु के अनुरूपता को ध्यान में रखकर चुना गया।
इस अवसर पर अपर महानिदेशक ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व और इस दिशा में संस्थानों की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि “परिवहन का भविष्य प्रकृति के साथ सामंजस्य में होना चाहिए, और ऐसी छोटी छोटी लेकिन सार्थक पहलें व्यापक परिवर्तन में योगदान करती हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि, “यह वृक्षारोपण न केवल परिसर की सौंदर्य वृद्धि करता है, बल्कि एक हरित और स्वस्थ शिक्षण वातावरण बनाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।”
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा पौधों की देखभाल करने और वर्ष भर पर्यावरण हितैषी गतिविधियों में भाग लेने की शपथ के साथ हुआ।

Loading...

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : भारतीय रेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com