
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / मेरठ : केन्द्रीय कृषि मन्त्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, सांसद मेरठ अरुण गोविल, सांसद बागपत डा. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद एवं महानिदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद डा. माँगीलाल जाट तथा अन्य कृषि वैज्ञानिक रविवार को ग्राम दबथुआ विकासखण्ड सुरूरपुर जनपद मेरठ में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कृषक वैज्ञानिक संवाद में वैज्ञानिकों एवं कृषकों को प्रोत्साहित किया गया।

केन्द्रीय कृषि मन्त्री ने कृषकों को संदेश दिया कि बिना विकसित कृषि के विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। कृषि विश्वविद्यालय, मोदीपुरम मेरठ, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, मेरठ को निर्देशित किया कि किसानों के बीच बैठकर कृषक वैज्ञानिक संवाद के द्वारा कृषकों का ज्ञानवर्द्धन किया जाये।
जिला सहकारी संध शाहजहांपुर के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष शाहजहांपुर के द्वारा ग्राम नियामतपुर शाहजहांपुर विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कार्यक्रम में उपस्थित होकर किसानों को प्रोत्साहित किया गया।
एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा ग्राम कटावां विकासखण्ड दूबेपुर जनपद सुल्तानपुर में उपस्थित होकर विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रतिभाग कर कृषकों को प्रोत्साहित किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के अन्तर्गत जनपद वाराणसी में ग्राम-बरीयासनापुर विकास खण्ड चिरई गांव जनपद वाराणसी में अपर कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण कृषि विभाग, डा0 रमेश मौर्या के साथ ही वैज्ञानिक तथा कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारी के द्वारा कृषक वैज्ञानिक संवाद पर चर्चा की गई।
लखनऊ के ग्रामसभा करनपुर विकासखण्ड मोहनलाल गंज में संयुक्त कृषि निदेशक, ब्यूरो एके सिंह के द्वारा खेती की नई तकनीकों, धान की सीधी बोआई एवं फसल बीमा साथ ही केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, लखनऊ के वैज्ञानिक, उप कृषि निदेशक, लखनऊ उपस्थित होकर कृषि से संबंधित विषयों पर कृषकों से चर्चा की गई।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat