ब्रेकिंग:

कर्मचारी राज्य बीमा निगम क्षेत्रीय परिषद की 83वीं बैठक का सचिवालय स्थित तिलक हॉल में हुआ आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार 13.05.2025 को कर्मचारी राज्य बीमा निगम, क्षेत्रीय परिषद की 83वीं बैठक का आयोजन अनिल राजभर, मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय, उ.प्र. सरकार एवं अध्यक्ष क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सचिवालय, नवीन भवन स्थित तिलक हॉल में हुआ। जिसमे के.सी. झा, सदस्य सचिव ने प्रस्तुति के माध्यम से कर्मचारी राज्य बीमा निगम/योजना, उत्तर प्रदेश क्षेत्र की अवसंरचना एवं इसके अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थी/श्रमिकों को दिए जा रहे विभिन्न हितलाभों एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से प्रस्तुत की।

बैठक में बताया गया कि उ.प्र. के 75 जिलों में से 74 जिलों में क.रा.बी. योजना पूर्णतः लागू हो गयी जिसमें से केवल एकमात्र जिला बांदा अनाच्छादित है जहां पर जैसे ही चिकित्सा सुविधा प्रारम्भ हो जाएगी वैसे ही बांदा जिले में भी क.रा.बी. योजना लागू हो जाएगी। उ.प्र. राज्य में बीमितों के चिकित्सा सुविधा हेतु 109 प्राइवेट हास्पिटल टाइ-अप के साथ-साथ 34mIMP एवं 03 mEUD की व्यवस्था की गयी है। औषधालय को उचित स्थानों पर खोला/स्थान्तरित किया जाना चाहिए जिससे सभी लोगो में क.रा.बी. निगम के प्रति अच्छी छवि बन सकें|

इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा बाँदा जिले के क.रा.बी. निगम के अंतर्गत क्रियान्वन हेतु उत्तर प्रदेश शासन से हर संभव मदद के लिए आस्वश्त किया गया| बैठक में मनोहर लाल मन्नू कोरी, राज्य मंत्री (श्रम), डा. एम.के. शनमुगा सुंदरम, प्रमुख सचिव(श्रम) उ.प्र. शासन एवं निलेश कुमार सिंह, विशेष सचिव (श्रम)उ.प्र. शासन, डॉ विजय सिंह चौहान, सदस्य क्षेत्रीय परिषद, राधे कृष्ण त्रिपाठी, कर्मचारियों के प्रतिनिधि, श्रीकांत अवस्थी, कर्मचारियों के प्रतिनिधि, प्रणय सिन्हा, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आंचलिक बीमा आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र), सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, के.सी. झा, क्षेत्रीय निदेशक एवं सदस्य सचिव क्षेत्रीय परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर, संजीव मिश्र, संयुक्त निदेशक (प्रभारी), उप क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ सहित कर्मचारी राज्य बीमा निगम/योजना के कई अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Check Also

मध्य प्रदेश में अपना 27 फीसदी आरक्षण लेकर रहेगा ओबीसी : आर बी सिंह पटेल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, भोपाल : ओबीसी वर्ग को मध्य प्रदेश में उसके संवैधानिक अधिकार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com