ब्रेकिंग:

कृषि मंत्री शाही ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2025 में की भागीदारी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : भारत रत्न सी0 सुब्रमण्यम सभागार एन0ए0एस0सी0 कॉम्पलेक्स, पूसा, नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2025 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही द्वारा भागीदारी की गई। उन्होंने कृषकों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं एवं कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत करते हुए शाही द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय प्रगति किया है। सम्पूर्ण देश में उत्तर प्रदेश ने गेहूॅ, चावल, आम, आलू, सब्जियॉ एवं दूध के उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

सूर्य प्रताप शाही द्वारा केन्द्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार से किसानों के हित में निम्नवत् अनुरोध किया गया-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
जल भराव से धान की फसल की क्षति को स्थानिक आपदा के अन्तर्गत कवर किया जाए।
व्यक्तिगत क्षति की सूचना 72 घण्टे की जगह 120 घण्टे किया जाए।
फसल कटाई के अधिकतम 2 माह के भीतर क्षतिपूर्ति का भुगतान हो जाए इसके लिए पोर्टल में आवश्यक व्यवस्था की जाए।
पी0 एम0 राष्ट्रीय कृषि विकास योजना-
राष्ट्रीय कृषि विकास अम्ब्रेला योजना के अन्तर्गत आवंटित धनराशि का 75 प्रतिशत व्यय होने पर ही दूसरी किस्त आवंटित होती है। इससे त्वरित गति से व्यय होने वाली योजनायें प्रभावित होती हैं और उनकी देनदारियॉ बढ़ने लगती हैं फलस्वरूप जिन योजनाओं में 75 प्रतिशत व्यय हो जाता है उनकी दूसरी किस्त देने की व्यवस्था की जाए।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं कृषोन्नति योजना में विगत वर्ष का 172 करोड़ रू0 अवशेष बचा हुआ है। इसके व्यय करने की अनुमति हेतु भारत सरकार को पत्र भेजा गया है। इसकी अनुमति दिला दिया जाए तो तत्काल इस 172 करोड़ की धनराशि को व्यय कर लिया जायेगा। उन्होंने कृषोन्नति योजना में इस वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किस्त शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया।

Loading...

Check Also

मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एस.सी/एस.टी एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवेे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com