
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय स्थित डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में शुक्रवार सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और विशिष्ट अतिथि सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी को सम्मान मिलता है। राजभर समाज का सम्मान समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। किसानों, गरीबों, नौजवानों और पीडीए का भविष्य समाजवादी पार्टी में है। सब कुछ महंगा कर दिया। हर वर्ग परेशान है। उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए पीडीए सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बड़ी है। पीडीए की एकजुटता बनाए रखना है। पीडीए को हक और सम्मान दिलाना समाजवादियों का पुराना एजेंडा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर देश के सबसे सुन्दर गोमती रिवर फ्रंट पर वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति लगवाई जाएगी और सम्मान किया जाएगा। उनके शौर्य के अनुरूप अष्टधातु की विशाल तलवार भी होगी, जो सोने की तरह चमकेगी। महाराजा सुहेलदेव वीर योद्धा थे।
कार्यक्रम में सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व सांसद आलोक तिवारी, पूर्वमंत्री एवं विधायक रामअचल राजभर, विधायक कमलाकांत राजभर, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व एमएलसी रामजतन राजभर, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह, सुहेल देव सम्मान स्वाभिमान पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर राजभर, आईटी सेल के पंकज राजभर, संचालक अभय नंदन बर्नवाल, राम दुलार राजभर, विकास यादव, बड़े लाल चौहान, राजीव राजभर, कन्हैया राजभर, राम सहाय राजभर, लल्लन राजभर, अक्षय राजभर, तपेश्वरी राजभर, जितेन्द्र भारती राजभर, संजय राजभर एवं सतेन्द्र दुबे समेत राजभर समाज के लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ मौजूद रही।