ब्रेकिंग:

राहुल गांधी अमेरिका यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली लौटे

राहुल गाँधी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद अपनी अमेरिका यात्रा बीच में ही छोड़कर गुरुवार तड़के नई दिल्ली पहुंच गए है। राहुल गांधी ने अपना अमेरिका दौरा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीच में छोड़ा है। इस हमले के बाद गुरुवार की सुबह नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी वापस आए हैं।

इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि राहुल गांधी ने अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा को छोटा कर दिया है। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा बीच में ही छोड़ दी है। राहुल गांधी गुरुवार की सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Check Also

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री राकेश सचान की पुत्री राशि को नवविवाहित जोड़े के रूप में दिया आशीर्वाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला लखनऊ प्रवास के दौरान …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com