
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रदेश सरकार के सफल 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता जे0पी0एस0 राठौर ने उ0प्र0 कॉपरेटिव बैंक लि0 महात्मा गांधी मार्ग लखनऊ में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि उ0प्र0 कॉपरेटिव बैंक लि0 ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में 32.82 करोड़ रूपये 2021-22 में 50.70 करोड़ 2022-23 में 60.76 करोड़ 2023-24 में 72.83 करोड़ तथा 2024-25 में 100.24 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया।
बैंक का नेटवर्थ 2016-17 में 870.28 करोड़ रू0 था, जो वर्ष 2024-25 में 74 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1516.43 करोड़ रू0 हो गया है। बैंक का कुल डिपॉजिट वर्ष 2016-17 में 6396.86 करोड़ रू0 था, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 13116.72 करोड़ हो गया है, इस प्रकार 105 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
जिला सहकारी बैंकों का कुल व्यवसाय वर्ष 2016-17 में रू0 28349.14 करोड़ था, जो बढ़कर वर्ष 2024-25 में रू0 40442.84 करोड़ रू0 हो गया। इस प्रकार 42.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष 2016-17 में रू0 16261.88 करोड़ था, जो बढ़कर वर्ष 2024-25 में रू0 24942.84 करोड़ हो गया है।सी0जी0टी0एम0एस0ई0 गारंटी कवर प्राप्त करने हेतु पात्र 15 जिला सहकारी बैंकों द्वारा आवेदन किया गया है, जिनमें से 04 जिला सहकारी बैंकों यथा-गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर एवं शाहजहांपुर को सदस्यता प्राप्त हो गई हैै।
भारत सरकार में 6 जुलाई, 2021 को पृथक से सहकारिता मंत्रालय के गठन के उपरान्त सहकारी क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा अनेक पहलें की गई हैं। ‘‘सहकार से समृद्धि’’ योजना के अन्तर्गत पैक्स को बहुउद्देशीय बनाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश की सभी पैक्स में मॉडल बायलॉज़ लागू किये गये। इससे पैक्स की आय में वृ़िद्ध होगी, रोजगार सृजन होगा, पैक्स अपने स्तर से लाभकारी व्यवसाय करने के लिये स्वतन्त्र होंगे तथा पैक्स अपने व्यवसाय में वृद्धि ला सकेंगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat