ब्रेकिंग:

उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करता है बांदा महोत्सव : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से 22 और 23 मार्च, 2025 को बांदा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय बांदा महोत्सव का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हो रहा है !

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बांदा महोत्सव बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने का विशिष्ट मंच है, जो ‘विकास व विरासत’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करता है। उन्होंने बताया कि बांदा महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की भव्य प्रस्तुति होगी।

मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बांदा महोत्सव का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें। यह ऐसा अवसर है, जहां आप परंपराओं से रूबरू होंगे और यादगार अनुभव अपने साथ ले जाएंगे। स्ट्रीट फूड, पारंपरिक व्यंजन और स्थानीय पकवानों के साथ घूमने का मजा दोगुना हो जाएगा। ।

जयवीर सिंह ने बताया कि बांदा महोत्सव जैसे आयोजन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलता है।

महोत्सव में विधायक प्रकाश द्विवेदी, श्रीमती ओममणि वर्मा, विधान परिषद सदस्य बाबू लाल तिवारी, जितेंद्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी बांदा जे0 रीभा सहित अन्य की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Loading...

Check Also

आंवला नगर पालिका परिषद् की गौशाला में गोवर्धन पूजा का पर्व उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आंवला : बुधबार आंवला विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com