ब्रेकिंग:

पश्चिम मध्य रेल, मुख्यालय पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 68वीं बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर की 68वीं बैठक गुरुवार दिनांक 13.03.2025 को समिति अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर राजभाषा विभाग, पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय, जबलपुर की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका ‘राजभाषा सरिता’ के 52वें अंक का भी विमोचन किया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती बंदोपाध्याय ने कहा कि हिंदी का प्रयोग-प्रसार एक सामूहिक प्रयास है इसलिए हम सभी को सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से प्रयास करना होगा। उन्होंने पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड एवं गृह मंत्रालय की विभिन्न पुरस्कार योजनाओं में पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी, साथ ही सभी विभाग प्रमुख एवं समिति सदस्यों को गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने राजभाषा विभाग द्वारा किये गए उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यो की जानकारी दी। बैठक में समिति सदस्य एवं विभाग प्रमुख व उनके प्रतिनिधि अधिकारीगण स्वयं तथा मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक व कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक ऑन लाइन उपस्थित थे।

Check Also

उत्तर रेलवे : माघ मेला–2026 के दौरान 1842 श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गई रेलवे की चिकित्सा सेवाएँ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : माघ मेला–2026 के दौरान लखनऊ मंडल द्वारा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com