
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / लखनऊ : केंद्रीय बजट 2025-26 में रेलवे के लिए उत्तर प्रदेश को 19,858 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज राज्यवार बजट आवंटन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे व उन्होंने भी रेल बजट में उत्तर रेलवे से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी व तथ्यों पर प्रकाश डाला !

वैष्णव ने बताया कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए साल 2025-26 के लिए 19,858 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें कुल 157 स्टेशनों को अमृत स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा और इसे लेकर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 50 नई नमो भारत ट्रेन्स शुरू की जाएंगी। 100 अमृत भारत ट्रेन, 200 नई वंदे भारत ट्रेन व नए फ्लाईओवर और अंडरपास तैयार किए जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा और रेलवे ट्रैक्स को मिशन मोड में अपग्रेड किया जाएगा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat