ब्रेकिंग:

बजट 2025 :- 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई कर नहीं : वित्त मंत्री

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में बजट 2025 पेश किया. उन्होंने बताया कि नई टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.

मतलब, अब 75 हज़ार रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन के साथ सैलरीड क्लास की 12.75 लाख रुपये की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी.

  • 2014 में 2.5 लाख रुपए टैक्स फ्री
  • 2019 में 5 लाख रुपए टैक्स फ्री
  • 2023 में 7 लाख रुपए टैक्स फ्री
  • 2025 में 12 लाख रुपए टैक्सी फ्री

इसका मतलब यह हुआ कि सभी तरह के आयकर देने वालों को टैक्स स्लैब्स में मिला फ़ायदा.

चार लाख रुपए तक इनकम टैक्स रेट शून्य

  • 4 से 8 लाख रुपए तक इनकम टैक्स रेट 5 फ़ीसदी
  • 8 से 12 लाख रुपए तक इनकम टैक्स रेट 10 फ़ीसदी
  • 12-16 लाख रुपए तक इनकम टैक्स रेट 15 फ़ीसदी
  • 16 से 20 लाख रुपए तक इनकम टैक्स रेट 20 फ़ीसदी
  • 20 से 24 लाख रुपए तक इनकम टैक्स रेट 25 फ़ीसदी
  • 24 लाख रुपए से अधिक पर इनकम टैक्स रेट 30 फ़ीसदी

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com