ब्रेकिंग:

भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया, भाजपा के लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे है : अखिलेश यादव

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया है। भाजपा के लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे है। सरकार गरीबों और किसानों की जमीनों को कम कीमतों में जबरन अधिग्रहण कर भाजपाइयों को बेच रही है। अयोध्या से लेकर पूरे प्रदेश के किसान भाजपा की जमीन कब्जाने की नीति से पीड़ित है। किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार अपराधियों, माफियाओं को संरक्षण देती है। अपराधी सत्ता के संरक्षण में खुलेआम गरीबों पर अत्याचार कर रहे है।

भाजपा सरकार विकास विरोधी और पीडीए विरोधी है। पीडीए के साथ भेदभाव करती है। पीडीए को हर जगह प्रताड़ित किया जा रहा है। अधिकारियों, कर्मचारियों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है। इस सरकार ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान महिलाएं त्रस्त है। मुख्यमंत्री जी के पास जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है।

मुख्यमंत्री जी के पास झूठ और लफ्फाजी के अलावा कुछ नहीं है। नफरत और नकारात्मक राजनीति ही मुख्यमंत्री जी की पहचान है। वह पीडीए से घबराए हुए है। पीडीए के अधिकारियों, कर्मचारियों से नफरत करते है। मुख्यमंत्री जी को अपने पद की गरिमा का कोई भान नहीं है। संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। जनता अब इनकी नकारात्मक राजनीति का अंत करने को तैयार है।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com