
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग में शनिवार को 24 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उप्र की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने सभी आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में शनिवार को कैबिनेट मंत्री, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, श्रीमती बेबी रानी मौर्या द्वारा विभाग के 24 मृतक आश्रितों को सरकारी सेवा में नियोजित किये जाने के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
विभागीय नियमानुसार 23 आश्रितों को कनिष्ठ सहायक एवं 01 आश्रित को चतुर्थ श्रेणी के पद पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनाती प्रदान की गयी। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिबद्धता, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करने व जनहित पर जोर दिया। नियुक्ति पत्र पाकर सभी अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री व विभाग के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर निदेशक संदीप कौर, अपर निदेशक (वित्त) अमर सिंह, उपनिदेशक डॉ. अनुपमा शांडिल्य आदि की उपस्थिति रही।
 Suryoday Bharat Suryoday Bharat
Suryoday Bharat Suryoday Bharat
				 
						
					 
						
					 
						
					