ब्रेकिंग:

अनुष्का ने इंटरमीडिएट में 89.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का मान बढ़ाया

अनुष्का शर्मा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनोसा स्कूल, फरीदीनगर की छात्रा अनुष्का शर्मा ने इंटरमीडिएट में 89.17 प्रतिशत अंक एवं ए – 1 ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का मान बढ़ाया है। अनुष्का शर्मा, कॉमर्स की छात्रा हैं।

विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने अनुष्का को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है !

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उप्र के निदेशालय में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार तथा सुषमा शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है । उन्होंने कहा कि बेटी के परीक्षा परिणाम से उनका परिवार अत्यन्त खुश एवं गौरांनवित है।
अनुष्का ने अंग्रेजी के विषय में 79 अंक, कंप्यूटर साइंस में 94, इकोनॉमिक्स में 95, बिजनेस स्टडीज में 89, अकाउंटेंसी में 88 तथा फिजिकल एजुकेशन में 90 अंक एवं ओवर ऑल A – 1 ग्रेड प्राप्त किया हैं।

Check Also

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने शाहगढ़ में ‘ग्राम चौपाल’ एवं ‘स्वयं सहायता समूह’ कार्यक्रम को संबोधित किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : गुरुवार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com