
विराग अंबुज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी, लखनऊ के शब्बीर अहमद खान को पुनः जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने शब्बीर अहमद खान को जिला महासचिव बनाये जाने पर माला पहनाकर बधाई दी। साथ ही नवनिर्वाचित जिला महासचिव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व विधायक गोमती यादव, राजेन्द्र यादव, अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, वरिष्ठ नेता टी0बी0 सिंह, प्रदेश सचिव फैसल मकबूल, मोहसीन, एस0यू0 खान ‘भईया जी’, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सोनू कनौजिया, राजबाला रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव मु0 सिंह यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा लुकमान अली, काकोरी नगर पंचायत प्रत्याशी इब्राहीम मंसूरी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा हारून अजीज, रमेश सिंह ‘रवि’, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अंजनी यादव, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी शशिलेन्द्र यादव, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, रईस अहमद ‘एडवोकेट’, नन्दकिशोर यादव ‘एडवोकेट’, शुऐब ‘एडवोकेट’, रामनाथ रावत, शरीन खान, फिरोज खान, अनवर अंसारी, यादुवेन्द्र यादव ‘गब्बर’, शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat