अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश जलकर/जल संस्थान अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के सभी घटकों के संगठन पदाधिकारियों ने नगर विकास मंत्री से भेंट की और जलकल विभाग को नगर निगम में पूर्णता संविलीन किए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई साथ ही इस प्रस्ताव से होने वाली दिक्कतों से भी मंत्री को अवगत कराया। नगर विकास मंत्री ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आश्वासन दिया की कोई भी निर्णय मोर्चे के पदाधिकारी से वार्ता करने के बाद ही लिया जाएगा। अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ने एक स्वर में नगर विकास मंत्री को धन्यवाद दिया।
Check Also
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मेधावियों को किया सम्मानित, महिला उत्थान प्रयासों की सराहना की
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आजमगढ़ / लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat