ब्रेकिंग:

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू लखनऊ पहुंचीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : आज 12 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्‍तर प्रदेश के दौरे पर रविवार को यहां पहुंच गयीं। यहां चौधरी चरण सिंह विमानतल पर पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू उत्‍तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 के समापन-सत्र में शामिल होंगी और बाद में मुर्मू अपने सम्मान में उत्‍तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। सोमवार को वह यहां बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दिल्ली लौटने से पहले वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती में भी उनके शामिल होने का प्रस्‍ताव है।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com