Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
श्रीकृष्ण वाहिनी के राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुये शिवपाल सिंह यादव ने अपने संघर्षों के दिन को याद किया। उन्होने कहा कि उन्हे कभी पद की लालसा नही रही। यही कारण रहा कि लंबे संघर्ष के बाद 1994 मे उन्हे तब विधायक बनने का मौका मिला, जब नेताजी मुलायम सिंह केंद्र की राजनीति करने लगे। उन्होने बताया कि लेकिन आजकल लोग तुरंत बड़ा पद चाहतें हैं। उन्होने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन मे इन बातों का ध्यान रखा जायेगा।
इससे पूर्व सम्मेलन को पूर्व मंत्री कमाल यूसुफ और पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य , पूर्व महधिवक्ता आई पी सिंह यादव , धर्मवीर सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया। उन्होने शिवपाल सिंह को समाजवादी संघर्ष का नेता बताया। इतना ही नहीं उन्होने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने 14 साल का वनवास काटा है ठीक उसी तरह से शिवपाल ने डेढ़ वर्ष का वनवास काटा है। अगले चुनाव मे बता दिया जायेंगा कि यूपी का नौजवान अखिलेश के साथ नहीं बल्कि शिवपाल यादव के साथ है। इसके साथ ही कार्यकताओं ने शिवपाल यादव को यूपी का अगला सीएम बनाने के लिए प्रण किया है।सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com