Breaking News

अंशू अवस्थी को मिली भारत जोड़ो यात्रा में हरियाणा के मीडिया कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी चेयरमैन पवन खेड़ा द्वारा ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के मीडिया कोआर्डिनेशन के लिए उत्तर प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह को बिहार, एवं सुरेंद्र राजपूत को गुजरात, डॉ0 पंकज श्रीवास्तव को उड़ीसा का इंचार्ज बनाया गया है, और संयोजक /प्रवक्ता अंशू अवस्थी को हरियाणा की मीडिया विभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि प्रवक्ता सचिन रावत को गुजरात, डॉली शर्मा को कर्नाटक, ईशान त्यागी को झारखंड, शुची विश्वास को दिल्ली, अनूप पटेल को पश्चिम बंगाल, पंखुड़ी पाठक को पंजाब, विभाकर शास्त्री को राजस्थान, सौरभ राय को मध्य प्रदेश, के कोआर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त किया है।

Loading...

Check Also

रजनीश सिंह यादव ने पदयात्रा कर, रविदास मल्होत्रा को जिताने की अपील की

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रजनीश सिंह यादव ...