Breaking News

सुभसपा प्रमुख यशवंत सिन्हा के साथ: रामगोपाल यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव सोमवार को इटावा में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुये कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भले ही कुछ भी बोले, लेकिन उनका अंतिम फैसला राष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में होगा। दरअसल, सियासी गलियारें में इस बात की चर्चाएं हैं कि 12 जुलाई को सपा गठबंधन के सहयोगी ओपी राजभर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में अपने सरकारी आवास पर भोज रखा था। इस रात्रिभोज में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा सपा नीत गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, प्रसपा (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी शामिल हुए थे।

वहीं राष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बीते गुरुवार को लखनऊ पहुंचे थे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने उनका स्वागत किया था। इससे पहले यशवंत सिन्हा के समर्थन में अखिलेश यादव ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, उसमें से समाजवादी पार्टी (SP) विधायक शिवपाल यादव और ओपी राजभर नहीं पहुंचे थे।

Loading...

Check Also

लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार के खिलाफ वोट कर रही है : अखिलेश यादव

राहुल यादव, लखनऊ / आगरा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा ...