Breaking News

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार पर विवादित ट्वीट कर फंसे फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा, एफआइआर दर्ज

अशाेक यादव, लखनऊ। राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। द्रौपदी मुर्मू के उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा के बाद सियासी गलियारे से लेकर फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने अपनी राय सोशल मीडिया के माध्यम से रखनी शुरू की।

इसी कड़ी में फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए अभद्र व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी की। जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की। वहीं, अब इस मामले में राजधानी लखनऊ के अलीगंज के कुर्सी रोड निवासी मनोज कुमार सिंह ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगोपाल वर्मा ने 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक अलीगंज के कुर्सी रोड स्थित अर्जुन इंक्लेव फेज-2 में मनोज कुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है।

जिसमें आरोप लगाया कि फिल्म निर्माता रामगोपाल द्वारा की गई टिप्पणी समाज पर गलत असर डालेगी। ऐसे में फिल्म निर्माता पर कार्रवाई की जानी जरूरी है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

Check Also

अखिलेश ने शनिवार को बिधूना में सपा-पीडीए यात्रा निकाल कर इण्डिया गठबंधन को जिताने की अपील की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बिधूना – कन्नौज : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ...