Breaking News

मौसम विभाग ने जताई जोरदार बारिश की उम्मीद

अशाेक यादव, लखनऊ। उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर आ रही है। मौसम विभाग की तरफ से बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 जून से जोरदार बरसात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मॉनसून आगे की तरफ बढ़ेगा।

लखनऊ में दो दिन बाद प्री-मानसून गतिविधियों के तहत ठण्डी हवा के बदली और बरसात होगी। ऐसा मौसम फिलहाल 29 जून तक बना रहेगा। यही नहीं दिन का तापमान गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकत है। वहीं शुक्रवार और शनिवार को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में जो निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है वह अगले तीन-चार दिनों में बरसात का संकेत दे रहा है। मौसम विभाग ने इसी के आधार पर पूर्वानुमान जताया है कि 26 जून से लखनऊ में बरसात होगी पर यह प्री-मॉनसून गतिविधियों से होगी। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश जमकर भीगेगा।

भीषण उमस से जूझ रहा लखनऊ पिछले दिन से आस लगाए है कि अब बरसात शुरू होगी। पर मानसून उत्तर प्रदेश में दाखिल होकर सोनभद्र (चुर्क) में ठिठका हुआ है। मौसम विभाग ने 17 जून से लखनऊ में बरसात का पूर्वानुमान लगाया था।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...