ब्रेकिंग:

राहुल गांधी ने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विश्वास दिया है कि कांग्रेस श्रमिक हितों के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट किया, “किसी भी देश का विकास श्रमिकों के बिना असंभव है। राष्ट्र निर्माण में ख़ुद को समर्पित करने वाले मेरे सभी श्रमिक भाई-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की परिश्रम के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता है। उन्होंने आगे कहा, परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, मैं और कांग्रेस पार्टी आपके साथ हैं।

Check Also

“हम शांति चाहते हैं, लेकिन पुतिन युद्ध का आदमी है।”: जेलेंस्की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत के हैलिफैक्स में कनाडाई प्रधानमंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com