ब्रेकिंग:

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई सम्पन्न, इन नौ प्रस्तावों पर लगी मुहर

अशाेक यादव, लखनऊ। आज योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक के दौरान कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग गयी है। इस बैठक में 10 प्रस्तावों में से 9 प्रस्ताव पास हो गये हैं। यूपी कैबिनेट ने इथेनॉल के उत्पादन को अनुमति दे दी है। वहीं बेसिक अनुदेशकों को 9 हजार का वेतनमान हुआ।

वहीं सीएम योगी ने कहा कि इसी सप्ताह मंत्रियों के मंडल वार दौरे शुरू होंगे। हर कैबिनेट मंत्री के साथ स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री लगाए गए हैं। 15 मई तक मंत्री दौरे की रिपोर्ट सीएम दफ्तर को देंगे।

योगी सरकार जायेगी जनता के द्वार जाएगी। इस संबंध में 18 मंत्री समूह गठित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री की टीम में एक-एक राज्य मंत्री शामिल हैं, शेष तीन सदस्यीय मंत्री समूह गठित किए गए हैं। यह 18 समूह 18 मंडलों का भ्रमण करेगी। भ्रमण का यह कार्यक्रम शुक्रवार से रविवार तक होगा।

Check Also

उत्तर रेलवे द्वारा सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रात्रिकालीन निरीक्षण अभियान में तेजी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : संरक्षा और परिचालन को बेहतर बनाने के निरंतर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com