Breaking News

मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती है बीजेपी- संजय राउत

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने आज भाजपा पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि गृह मंत्रालय को इस आशय का एक प्रेजेंटेशन दिया गया है। मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी के नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा था।

संजय राउत ने कहा कि मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बारे में एक प्रस्तुति (इस समूह द्वारा) एमएचए को दी गई है। इस बार में बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पिछले दो महीनों से चल रही है। राउत ने कहा कि मैं जो भी कह रहा हूं उसे साबित करने के लिए मेरे पास सबूत हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस घटनाक्रम से अवगत हैं।

Loading...

Check Also

अंबानी परिवार के सगाई समारोह में भारतीय वायुसेना ने संभाला था जामनगर में हवाई यातायात : सूत्र

सगाई समारोह में आये विमानों के लिए भारतीय वायुसेना ने हवाई अड्डे पर अपने सैन्य ...