ब्रेकिंग:

गुजरात में केजरीवाल और भगवंत मान का रोड शो, बोले- कमल के फूल कीचड़ में उगते हैं और कीचड़ झाडू साफ करती है

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का रोड शो खत्म हो गया है। रोड शो में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल रहे। इस रोड शो में जनता का जनसैलाब उमड़ आया। रोड शो से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात में भाजपा या कांग्रेस को हराने नहीं आया हूं, बल्कि मैं गुजरातियों को जीतने आया हूं।

केजरीवाल के रोड शो में ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गाने की गूंज सुनाई देती रही। इस दौरान केजरीवाल के समर्थक नारा लगाते रहे। रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सभी हाथों में तिरंगा लेकर आए जिससे हमें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि हर तीन महीने में यहां पेपर लीक की घटना होती है, इस लीक को हमें रोकना होगा। भाजपा यहां शिक्षा को बेच रही है, देश आगे कैसे बढ़ेगा? उन्होंने कहा कि कमल के फूल कीचड़ में उगते हैं और कीचड़ को झाडू से साफ किया जाता है।

मान ने कहा कि अहंकार का कीचड़ आम आदमी पार्टी को साफ करना पड़ेगा। कांग्रेस और बीजेपी में अच्छे दिन गुजर जाते हैं लेकिन कोई आम आदमी पार्टी नेता या मंत्री नहीं बन पाता है, ये आम आदमी पार्टी में ही संभव है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां मौजूद सभी लोगों के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना है। हमें देशभक्ति करनी आती है।

ये ऊपर वाले का करिश्मा है, भगवान कुछ कराना चाहता है। हम छोटे से लोग हैं। 10 साल तक पहले मुझे कोई नहीं जानता था। पहले दिल्ली में फिर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गए। दिल्ली में स्कूल, अस्पताल ठीक कर दिए। बिजली 24 घंटे दे रहे हैं। भगवंत मान ने पंजाब में 10 दिनों में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है।

इन्होंने ऑर्डर पास किया है कि कोई प्राइवेट स्कूल फीस नहीं बढ़ाएगा। 25 हजार नई नौकरियां दी जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि एक गुजराती ने मुझे कहा कि गुजरात में भाजपा को 25 साल हो गए। भाजपा के मन में अहंकार आ गया है। हम यहां भाजपा कांग्रेस को हराने नहीं आए हैं। हम यहां देश को जीताने आए हैं। 25 साल आपने भाजपा को दिया, एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखिए। साढ़े छह करोड़ लोगों के साथ गुजरात को आगे बढ़ाएंगे।

Loading...

Check Also

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने लुधियाना में नए रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लुधियाना : रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com