ब्रेकिंग:

दिल्ली विधानसभा: भाजपा के दो विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा कानून-व्यवस्था सहित अन्य मुद्दे उठाए जाने के दौरान कथित रूप से व्यवधान डालने पर विधानसभा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता और ओपी शर्मा को मंगलवार को सदन से दिनभर की कार्यवाही के लिए बाहर कर दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सत्तारूढ़ ‘आप’ के विधायकों द्वारा केन्द्र पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दल के दोनों विधायकों ने आपत्ति जतायी थी। जंगपुरा से ‘आप’ के विधायक प्रवीण कुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक किशोर को चाकू मारने की घटना का जिक्र किया और मांग की कि दिल्ली पुलिस आयुक्त को सदन में तलब किया जाए और कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जवाब मांगा जाए।

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल के आदेश का हवाला देते हुए विभिन्न विभागों ने सदन के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब देने से इनकार कर दिया है। गोयल ने कहा, ‘‘ उप राज्यपाल के आदेश ने विभागों का हौसला बढ़ाया है और जवाब नहीं दिए गए हैं। उप राज्यपाल के पत्र का हवाला देते हुए आज पांच से छह सवालों के जवाब नहीं दिए गए। उस आदेश ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।’’

उन्होंने, भाजपा विधायक विजेंदर गुप्ता और ओम प्रकाश शर्मा के विरोध करने और उनके साथ बहस करने पर, उन्हें सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया। गोयल ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र के आदेश के तहत, उप राज्यपाल के माध्यम से दिल्ली विधानसभा को अक्षम बनाया जा रहा है।

Loading...

Check Also

पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा जारी, SIR के बाद हटाए जाने वाले नामों की संख्या 58,08,002 तय

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com