ब्रेकिंग:

आर्थिक सर्वे लोकसभा में पेश, 2022-23 में जीडीपी दर 8-8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक समीक्षा पेश की, जिसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का ब्योरा दिया गया है। आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

दूसरी ओर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमान के मुताबिक आर्थिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत रह सकती है। समीक्षा 2021-22 में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के साथ ही वृद्धि में तेजी लाने के लिए किए जाने वाले सुधारों का ब्योरा दिया गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। आर्थिक समीक्षा भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपूर्ति-पक्ष के मुद्दों पर केंद्रित है।

Check Also

कृषि मंत्री की अध्यक्षता में खरीफ फसलों के मूल्यों की संस्तुति हेतु मूल्य परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com