ब्रेकिंग:

लखनऊ: धीमी पड़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 1172 मिले संक्रमित

अशाेक यादव, लखनऊ। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। गुजरे एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में लगभग 60 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है। लखनऊ में शुक्रवार को 1172 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

सप्ताह भर पहले संक्रमित्रों का ग्राफ 3500 से ऊपर पहुंच गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई थी। धीरे-धीरे संक्रमित्रों का आंकड़ा घट रहा है। 1172 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

अलीगंज में 198 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आलमबाग में 156 लोग संक्रमित मिले हैं। वही चिनहट में 149 लोग वायरस की जद में आ गए हैं। इंदिरा नगर में 121 लोग वायरस की गिरफ्त में है। एक सप्ताह पहले इन इलाकों में मरीजों का ग्राफ 300 से 500 के बीच पहुंच गया था।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि जांच में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई है। रोजाना लगभग 20 हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। लगातार कांटेक्ट रेसिंग हो रही है।

घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर जांच कराई जा रही है। मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए भी अभियान चल रहा है। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया जा रहा है।

Loading...

Check Also

भाकियू { टिकैत } के कार्यकर्ताओं ने तहसील अकबरपुर में तीन कृषि नीति विरोधी कानून की प्रतियां जलाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com