ब्रेकिंग:

आज से उत्तर प्रदेश के प्रचार अभियान में उतरेंगे जेपी नड्डा और अमित शाह

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने अधिकांश विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार तय करने के बाद एक बार फिर प्रचार अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी तेज कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रचार अभियान को गति देंगे।

इस कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान के प्रभारी बनाये गये अमित शाह आज मेरठ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी अभियान को धार देने की रणनीति बनायेंगे। अमित शाह उत्तर प्रदेश में पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर 300 सीट पर जीत का दावा कर रही भाजपा को आगामी चुनाव में भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती बरकरार है। उनके अलावा नड्डा भी आज आगरा और बरेली में संगठन की बैठकें कर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को वर्चुअल प्रचार अभियान की रणनीति से अवगत कराएंगे। वह सुबह 10 बजे आगरा पहुंच कर राउली महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

इसके बाद नड्डा 10:50 बजे एसएनजी गोल्ड रिसॉर्ट में 40 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे। आगरा से नड्डा दोपहर 2.30 बजे बरेली पहुंचेंगे। बरेली में वह डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही नौ विधान सभा क्षेत्रों के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के प्रचार रथ को रवाना करेंगे। योगी, शाम को 4:00 बजे पार्टी के संवाद कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योग संगठनों के प्रभारियों से बातचीत करेंगे।

 

Check Also

जापान और भारत के पारस्परिक संबंधों में यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश और जापान के बीच पर्यटन एवं संस्कृति …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com