ब्रेकिंग:

70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 : पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 70वां अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 के अंतर्गत शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल को ओवरऑल दक्षता शील्ड (गोविन्द बल्लभ पंत) एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदान की I पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय एवं अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री ने गोविन्द बल्लभ पंत शील्ड ग्रहण की और साथ ही बिक्री प्रबंधन शील्ड महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय एवं प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने प्राप्त की।

सोमवार 12 जनवरी 2026 को पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने ओवरऑल दक्षता शील्ड (गोविन्द बल्लभ पंत) एवं बिक्री प्रबंधन शील्ड प्राप्त होने की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों सहित सभी रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विशेष रूप स्टोर विभाग के सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों के साथ अन्य सभी विभागों के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की भी सराहना की !

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज कुमार, मण्डल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविन्द कुमार रजक, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. श्याम सुन्दर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम. एस. हाशमी एवं सचिव महाप्रबंधक जे. पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अशोक यादव : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार 12 जनवरी को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com