ब्रेकिंग:

मुख्यालय के तीन अधिकारी सहित पश्चिम मध्य रेलवे के 68 रेलकर्मी सेवानिवृत्त

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में कार्यरत तीन अधिकारी एवं एक कर्मचारी सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों के कुल 68 रेलकर्मी शुक्रवार 31 अक्टूबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए।

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 31 अक्टूबर 2025 को प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर एकनाथ मोहकर ने रेल अधिकारियों में मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर रामेन्द्र निगम, मुख्य इंजीनीयर (सामान्य) पी. एन. तुराले एवं निजी सचिव रामकेश मीणा और रेल कर्मचारियों में मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये। सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गईं।

सेवानिवृत्ति समारोह के अवसर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. डी. पाटीदार, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (एचआरडी) सुश्री पूर्णिमा जैन सहित सहायक कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र सिंह गौर और मुख्य कल्याण निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्याक्रम का संचालन डीजीएम (विधि) श्रीमती शबाना अली खान द्वारा सुचारु रूप से किया गया।

शुक्रवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 03 अधिकारियों एवं 01 रेल कर्मचारी, जबलपुर मंडल में 01 अधिकारी एवं 11 कर्मचारियों सहित कुल 12 रेलकर्मियों, भोपाल मण्डल में 28 रेलकर्मियों, भोपाल कारखाना में 07 रेलकर्मियों, कोटा मण्डल में 2 अधिकारी एवं 15 कर्मचारियों सहित कुल17 रेलकर्मियों सहित पमरे पर कुल 68 रेल कर्मियों की सेवानिवृत्ति हुई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाए दी गईं।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com