ब्रेकिंग:

जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में उप्र राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई संचालन समिति की 60वीं बैठक संपन्न

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की 60वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में किया गया। मंत्री ने बैठक में प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण से सम्बन्धित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कटाव रोधी कार्यों, तटबंध संरक्षण एवं नदी तटीय सुधार से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी चालू एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नदियों, नालों, तटबंधों एवं बांधों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर चर्चा हुई। बाढ़ क्षेत्रों में जल निकासी तंत्र, पम्प हाउस, और तटबंधों की स्थिति का मूल्यांकन प्रस्तुत किया गया। कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण पर बल दिया गया।

जलशक्ति मंत्री द्वारा उपस्थित क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ताओं को निर्देश दिये गये कि 30 जून तक ड्रेनों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए व सफाई के वीडियो/फोटोग्राफ भी तैयार कर संरक्षित रखे जाएं। इस वर्ष प्रस्तावित बाढ़ परियोजनाओं के कार्यों को समय से प्रारम्भ कर बाढ़ से पूर्व पूर्ण करा लिया जाए। यह भी निर्देश दिये गये कि क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता अपने अधीन कार्यरत खण्डों के कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्त नदियों, नालों तथा तटबन्धों का विवरण व उन पर वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक कराये गये कार्यों के विवरण सहित कार्य कराने के पश्चात उनसे हुए लाभ का प्रस्तुतिकरण भी तैयार कर संरक्षित रखें।

बैठक में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन अनिल गर्ग, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागध्यक्ष संदीप कुमार, प्रमुख अभियन्ता (परिकल्प एवं नियोजन) अशोक कुमार सिंह, प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) सोरण सिंह, सम्बन्धित संगठन के मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading...

Check Also

विकसित उत्तर प्रदेश @2047 विजन हेतु योजना भवन में राज्य स्तरीय विचार – मंथन सम्मेलन आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : योजना भवन, लखनऊ में शुक्रवार को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com