
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर : भारतीय रेल पर संरक्षा कार्य सवोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। गाड़ियों के निर्वाध संचलन एवं सड़क संरक्षा को ध्यान में रखकर समपारों को चरणबद्ध रूप में रोड ओवर ब्रिज/सीमित ऊँचाई के सब – वे बनाकर समाप्त किया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के द्वारा सड़क संरक्षा कार्याे की नियमित मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन के फलस्वरूप गोरखपुर- आनन्दनगर खण्ड पर नकहा जंगल- मानीराम स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 5 ए पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल पर 72 मीटर लम्बा बो स्टींग गर्डर के इरेक्शन का कार्य 30 जनवरी, 2026 को पूर्ण हुआ।
दो लेन के निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल पर 72 मीटर लम्बे बो स्टींग गर्डर के इरेक्शन का महत्वपूर्ण कार्य इंजीनियरिंग, परिचालन विभाग के साथ ही लखनऊ मंडल की टीम में बेहतर तालमेल एवं समन्वयन से पूर्ण हुआ। 05 एवं 06 फरवरी, 2026 को इस कार्य का अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन की टीम द्वारा निरीक्षण किया जायेगा।
तत्पश्चात सड़क उपरिगामी पुल के बो स्टींग गर्डर के लांचिंग का कार्य फरवरी, 2026 में सम्पन्न होगा। इस परियोजना के पूरा हो जाने पर चारों लेन सड़क उपयोगकर्ताओं को मिल जाएंगी, जिसका लाभ सभी को मिलेगा।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat