ब्रेकिंग:

वाराणसी में 5 सरकारी और 2 निजी क्रूज संचालित, मानकों का हो रहा पूरा अनुपालन : जयवीर सिंह

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में वाराणसी की गंगा नदी पर संचालित सरकारी और निजी क्रूजों को लेकर उठे सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी में गंगा नदी पर चल रहे सरकारी व प्राइवेट क्रूजों की संख्या, उनके संचालन के मानक तथा संबंधित विवरण सदन की मेज पर रखने की मांग की थी।

सदस्य ने पूछा कि जनपद वाराणसी में कितने सरकारी और निजी क्रूज संचालित हो रहे हैं, उनके संचालन के मानक क्या हैं और क्या इसका विवरण सदन के पटल पर रखा जाएगा? इसके जवाब में मंत्री ने स्पष्ट किया कि वाराणसी में 05 सरकारी और 02 निजी क्रूज संचालित हो रहे हैं।

‘जानकारी पढ़ लेते तो सवाल न करते’

चर्चा के दौरान आशुतोष सिन्हा ने उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की स्थिति पर अतिरिक्त जानकारी मांगी। मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 6 दिसंबर 2023 को अधिसूचना जारी कर उत्तर प्रदेश अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का विधेयक पारित किया गया, जिसमें परिवहन विभाग को नोडल बनाया गया। इसके बाद 6 दिसंबर 2024 से अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि इस संबंध में अखबारों और न्यूज चैनलों में व्यापक जानकारी दी जा चुकी है, “अगर आशुतोष जी थोड़ा पढ़ लेते तो यह सवाल न करते।”

पर्यटन आंकड़ों के जरिए साधा सियासी निशाना

मंत्री ने विपक्ष को घेरते हुए पर्यटन के आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पिछली सरकार के कार्यकाल में वाराणसी में 5 लाख 44 हजार 355 भारतीय और 3 लाख 34 हजार 860 विदेशी पर्यटक आए थे, जबकि वर्तमान समय में यह संख्या बढ़कर 17 करोड़ 27 लाख 52 हजार 631 से अधिक हो चुकी है।

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा बनारस कोचिंग डिपो में एकीकृत विद्युत वितरण पैनल निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने सहायक यान्त्रिक …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com