ब्रेकिंग:

36वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता – 2025 का शुभारंभ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर : रेलवे सुरक्षा बल, जबलपुर द्वारा 36वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का आयोजन लागातार तीसरी बार किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सोमवार 18.08.2025 से वुधवार 20.08.2025 तक रेलवे स्टेडियम जबलपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारतवर्ष से 08 विभिन्न क्षेत्रीय रेलों, उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, रेलवे सुरक्षा विशेष बल, उत्तर पश्चिम रेलवे, उत्तर पूर्व रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे की टीमों के 64 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। जिसमें 03 महिला खिलाड़ी भी शामिल है। उक्त प्रतियोगिता 57 किग्रा, 61 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा, 74 किग्रा, 79 किग्रा, 86 किग्रा, 92 किग्रा, 97 किग्रा तथा 125 किग्रा भारवर्ग (फ्री स्टाइल) में आयोजित की जायेगी।

   प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार 18.08.2025 को समय दोपहर 15ः30 बजे रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में अपर महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल, प्रमोद कुमार खत्री द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, राजीव कुमार यादव, मण्डल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, उपमहानिरीक्षक रजनीश कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति रहेंगे। उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथी अपर महाप्रबंधक को सलामी दी जायेगी।

सोमवार 18.08.2025 को मुख्य अतिथी अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री एवं महानिरीक्षक राजीव कुमार यादव की गरिमामय उपस्थिती में मैचों का आयोजन किया जायेगा। मैचों का संचालन राष्ट्रीय स्तर के रैफरियों द्वारा किया जा रहा है !

Loading...

Check Also

छठ पर्व पर लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष तैयारियाँ, मण्डल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : छठ पर्व पर लखनऊ मंडल में यात्रियों की सुविधा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com