ब्रेकिंग:

31 अक्टूबर को गोरखपुर में होगी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली

अशाेक यादव, लखनऊ। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 10 अक्टूबर की रैली के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में 31 अक्टूबर को प्रतिज्ञा रैली करेंगी। उन्होंने गोरखपुर में रैली के लिए ऐसे दिन को चुना है जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री व उनकी दादी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है।

वाराणसी की रैली और वहां उमड़ी भारी भीड़ से प्रियंका गांधी उत्साहित हैं। रैली के बाद ही उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वादों की बौछार कर दी हैं। वहीं मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी गोरखपुर रैली की तैयारियों का जायजा लेने गोरखपुर पहुंचे। बता दें की रैली यहां के चंपादेवी पार्क में होगी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी 31 अक्टूबर को गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी और रथ को हरी झंडी दिखाएंगी। वहीं पिछले दिनों सीतापुर से प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की थी। कांग्रेस सरकार यूपी में चुनाव से पहले सात प्रतिज्ञा की है।

वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा, 2500 रुपए में गेहूं व धान (प्रति क्विंटल) की खरीद होगी और गन्ना किसान अपनी फसल के लिए 400 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कीमत पाएगा।

प्रतिज्ञा रैली के दौरान पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के दौरान टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देगी और लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देंगी।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com